Source :- NBT Navbharat Times

आज पूरी दुनिया में सैन्य शक्ति को बढ़ाने की होड़ मची हुई है। हर देश खुद को ज्यादा ताकतवर बनाना चाहता है। इसके लिए न सिर्फ वह अपनी डिफेंस इंडस्ट्री का विस्तार कर रहा है, बल्कि विदेशों से भी हथियारों और उनके पुर्जों की खरीद में लगा है। इस बीच ग्लोबल फायरपावर ने 2025 के दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची प्रकाशित की है। जानें इस सूची में भारत कितने नंबर पर काबिज है।

Top 10 Powerful Countries :दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देश कौन से हैं?

वर्तमान में दुनिया के हर कोने में तनाव चल रहा है। शायद ही ऐसा कोई महाद्वीप है, जहां युद्ध की स्थिति नहीं बनी है। ऐसे में हर देश अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने में जुटा है। नए-नए हथियार बनाए जा रहे हैं। सैन्य अड्डों का विस्तार हो रहा है। अलग-अलग देशों से रक्षा संबंध विकसित किया जा रहा है। ऐसे में जानें कि दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश कौन से हैं।

Top 10 Powerful Countries : हर देश में एक-दूसरे को टक्कर देने की बड़ी ताकत है. आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही शक्तिशाली देशों के बारे में बताने जा रहे हैं.

1-अमेरिका

Image : – American Military

अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना मानी जाती है । ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। पावर इंडेक्स में अमेरिका को 0.0744 पाइंट मिले हैं। अमेरिका के कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 2,127,500 है। वहीं, अमेरिका के पास 13,043 कुल विमान और 4640 टैंक हैं।

2- रूस

Image:- Rusian Military

रूस की सेना दुनिया की दूसरी सबसे ताकतवर सेना मानी जाती  है ,ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में रूस दूसरे स्थान पर है। पावर इंडेक्स में रूस को 0.0788 पाइंट मिले हैं। रूस के सैन्यकर्मियों की संख्या 3,570,000 है। रूस के कुल मिलिट्री एयरक्राफ्ट की संख्या 4,292 और 5,750 टैंक हैं।

3- चीन

Image:- China Military

ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में चीन तीसरे स्थान पर है। पावर इंडेक्स में चीन को रूस के बराबर 0.0788 पाइंट मिले हैं। चीन के सैन्यकर्मियों की संख्या 3,170,000 है। वहीं उसके पास कुल एयरक्राफ्ट 3,309 और टैंकों की संख्या 6,800 है।

4- भारत

Image:- Indian Military

भारत की सेना दुनिया के सबसे बड़े सेना में से एक है ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में भारत चौथे स्थान पर है। पावर इंडेक्स में भारत को 0.1184 पाइंट मिले हैं। भारत के एक्टिव सैन्यकर्मियों की संख्या 5,137,550 है। इसके अलावा कुल मिलिट्री एयरक्राफ्ट 2,229 और टैंकों की संख्या 4,201 है।

5- दक्षिण कोरिया

Image:- South Korean Military

ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में दक्षिण कोरिया पांचवे स्थान पर है। पावर इंडेक्स में दक्षिण कोरिया को 0.1656 नंबर मिले हैं। दक्षिण कोरिया के सैन्यकर्मियों की संख्या 3,820,000 है। वहीं, उसके पास 1,592 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 2,236 टैंक हैं।

6- यूनाइटेड किंगडम

Image :- UK Military

ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में यूनाइटेड किंगडम छठे स्थान पर है। पावर इंडेक्स में यूनाइडेट किंगडम को 0.1785 नंबर मिले हैं। यूनाइटेड किंगडम के सैन्यकर्मियों की संख्या 1,108,860 है। वहीं, उसके पास 631 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 227 टैंक हैं।

7- फ्रांस

Image:- France Military

ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में फ्रांस सातवें स्थान पर है। पावर इंडेक्स में फ्रांस को 0.1878 नंबर मिले हैं। फ्रांस के सैन्यकर्मियों की संख्या 376,000 है। वहीं, उसके पास 976 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 215 टैंक हैं।

8- जापान

Image:- Japan Military

ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में जापान आठवें स्थान पर है। पावर इंडेक्स में जापान को 0.1839 नंबर मिले हैं। जापान के सैन्यकर्मियों की संख्या 328,150 है। वहीं, उसके पास 1,443 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 521 टैंक हैं।

9- तुर्की

Image:- Turkey Military

ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में तुर्की नौवें स्थान पर है। पावर इंडेक्स में तुर्की को 0.1902 नंबर मिले हैं। तुर्की के कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 883,900 है। वहीं, उसके पास 1,083 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 2,238 टैंक हैं।

 

10- इटली

Image:- Italy Military

ग्लोबल फायरपावर की सैन्य शक्ति रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों में इटली दसवें स्थान पर है। पावर इंडेक्स में इटली को 0.2164 नंबर मिले हैं। इटली के सैन्यकर्मियों की संख्या 289,000 है। वहीं, उसके पास 729 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 200 टैंक हैं।

निष्कर्ष: –

फोर्ब्स ने इस साल के दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट को जारी कर दिया है. यह रैकिंग उनकी वैश्विक स्थिति और असर की बड़ी जांच के बाद दी जाती है. दुनिया में ताकत का पैमाना बहुआयामी है, जिसमें राजनीतिक असर, आर्थिक संसाधन और सैन्य शक्ति शामिल है.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *