CBSE Board 10th Result 2025:ग्रेटर नोएडा के आरव मल्होत्रा  ने दसवीं में ऑल इंडिया टॉप किया। 

CBSE Board 10th Result 2025: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के डीपीएस स्कूल के छात्र आरव मल्होत्रा ने CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आरव की इस सफलता से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।

स्रोत: देनिक जागरण     ग्रेटर नोएडा के आरव मल्होत्रा  ने दसवीं में ऑल इंडिया टॉप किया।

 

CBSE Board 10th Result 2025:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डीपीएस स्कूल के छात्र आरव मल्होत्रा ने 10वीं में ऑल इंडिया टॉप करके पूरे जिले, प्रदेश व देश में अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

बताया गया कि आरव मल्होत्रा ने सीबीएसई 10वीं में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया टॉप किया है। इस बार 10वीं में कुल 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल से इस बार रिजल्ट प्रतिशत अधिक रहा है।

आरव मल्होत्रा अंक पत्र

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डीपीएस स्कूल के 10 वीं के छात्र आरव मल्होत्रा ने बेस्ट फाइव सब्जेक्ट में 500 में से 500 अंक प्राप्त किए

वहीं, लड़कों के मुकाबले लड़िकयों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, आरव मल्होत्रा को बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। रिश्तेदार भी फोन करके बधाई दे रहे हैं।

CBSE 10th Result 2025: क्लास 10 का पास प्रतिशत

सीबीएसई 2025

पास प्रतिशत 2025

रजिस्ट्रर्ड कैंडिडेट 2,385,079

उपस्थित कैंडिडेट 2,371,939

पास कैंडिडेट 2,221,636

लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00%

लड़कों का पास प्रतिशत 92.63%

ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 95%

ओवर ऑल पास प्रतिशत 93.66%

CBSE 10th Result 2025: त्रिवेंद्रम क्षेत्र सबसे ज्यादा पास प्रतिशत के साथ टॉप पर

CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 में, त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.79% के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, इसके बाद विजवाड़ा 99.79% दूसरे और बेंगलुरू 98.90% तीसरे स्थान पर रहा। CBSE 10वीं के रिजल्ट के लिए क्षेत्रवार उत्तीर्ण प्रतिशत इस प्रकार हैं:

 

क्र.सं.क्षेत्र का नाम प्रतिशत

1 त्रिवेंद्रम99.79%

2 विजयवाड़ा99.79%

3 बेंगलुरू98.90%

4 चेन्नई 98.71%

5 पुणे 96.54 %

6 अजमेर 95.44%

7 पश्चिम दिल्ली  95.24%

8 पूर्व दिल्ली  95.07%

9 चंडीगढ़ 93.71%

10 पंचकूला 92.77%

11 भोपाल92.71%

12 भुवनेश्वर 92.64%

13 पटना 91.90%

14 देहरादून 91.60%

15 प्रयागराज 91.01%

16 नोएडा 89.41%

17 गुवाहाटी 84.14 %

पिछले 5 सालों में सीबीएसई की 10 की परीक्षा में स्टूडेंट्स के पास होने का प्रतिशत देखिए

वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत (%)

2024  93.60%

2023 93.12%

2022  94.40%

2021  99.04%

2020  91.46%

 

प्रधानमंत्री ने दी बधाई :  सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर एक अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं और कमजोर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का उत्शाहबर्धन किया । पीएम मोदी ने अपने ट्वीट पर लिखा है – डियर एग्जाम वरियर सीबीएसई कक्षा  और10वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई!

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *