M S Dhoni : आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी ने एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अब आईपीएल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं।
दरअसल आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में CSK ने LSG को 5 विकेट से मात दी और इस सीजन का अपना दूसरा जीत दर्ज किया। लगातार पांच मैच हारने के बाद सीएसके की टीम को ये जीत नसीब हुई। चेन्नई की इस जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का योगदान काफी अहम रहा। धोनी ने इस मैच फिनिशिंग टच दिया और 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। इस पारी के लिए धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को जीतते ही धोनी ने 11 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

LSG के खिलाफ मैच के बाद एमएस धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही वह ये अवॉर्ड जीतने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। 43 साल और 280 दिन की उम्र में धोनी ने ये अवॉर्ड जीता और प्रवीण तांबे का 11 साल पुराना रिकॉर्ड धवस्त किया।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रवीण तांबे का नाम है। उन्होंने 43 साल और 60 दिन के उम्र में ये अवॉर्ड जीता था। 2014 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में राजस्थान की ओर से खेलते हुए तांबे ने अपने चार ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट झटके थे। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लिस्ट में तीसरा नाम शेन वॉर्न का है। उन्होंने 41 साल और 2023 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। 2011 के सीजन में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए, वॉर्न ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे कोच्चि की टीम 109 रन पर सिमट गई थी। इस शानदार स्पेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।

एडम गिलक्रिस्ट का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने 41 साल और 181 दिन की उम्र में ये अवॉर्ड जीता था। 2013 में गिलक्रिस्ट ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 157.41 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर नाबाद 85 रन बनाए, जिससे उनकी टीम ने सात विकेट शेष रहते 175 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।Image Source : Xएडम गिलक्रिस्ट का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने 41 साल और 181 दिन की उम्र में ये अवॉर्ड जीता था। 2013 में गिलक्रिस्ट ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 157.41 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर नाबाद 85 रन बनाए, जिससे उनकी टीम ने सात विकेट शेष रहते 175 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

पांचवें नंबर दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है। उन्होंने 41 साल और 35 दिन की उम्र में ये अवॉर्ड जीता था। 2020 सीजन में एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब 150 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल ने 29 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत पंजाब ने आठ विकेट से मैच जीता था। इस पारी के लिए क्रिस गेल को प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड मिला।
धोनी का आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में खबर लिखे जाने तक कुल 271 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच 236 पारियों में 39.22 की औसत से वह 5373 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. आईपीएल में उनके नाम 24 अर्धशतक दर्ज है. यहां उनकी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 84 रनों की है. आईपीएल में धोनी के बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को अबतक 373 चौके और 260 छक्के देखने को मिले हैं।
विकेट के पीछे धोनी ने बनाया एक और रिकॉर्ड।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में M S Dhoni ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में विकेट के पीछे से 200 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने मैच में रचिन रविंद्र की गेंद पर आयुष बदोनी को स्टंप आउट करके ये मुकाम हासिल किया। ये उनकी आईपीएल में 46वीं स्टंपिंग रही।