Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding Photos: साउथ इंडस्ट्री का फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं और पति-पत्नी बन गए हैं. दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. विजय ने रश्मिका के लिए बेहद रोमांटिक मैसेज भी लिखा है.

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding Photos: साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दो रीति -रिवाजों से शादी की है. कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें भी शेयर कर दी है, लेकिन दोनों ने एक साथ कोलैबोरेशन में तस्वीरें पोस्ट नहीं की, बल्कि दोनों ने अलग-अलग पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ खुशी शेयर की. इस पोस्ट के साथ दोनों ने स्पेशल मैसेज भी लिखा. जहां रश्मिका ने विजय को मेरा पति बोलकर इंट्रोड्यूस किया तो वहीं विजय ने रश्मिका के लिए बेहद स्पेशल मैसेज शेयर किया.

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding Photos: विजय ने शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीरें :

विजय देवरकोंडा ने शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. कुछ तस्वीरों में दोनों जयमाला पहने नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में विजय रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाते दिख रहे हैं और एक्ट्रेस की आंखें काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो में दोनों साथ चलते दिख रहे हैं और सब उन पर फूलों की बारिश कर रहे हैं. एक अन्य फोटो में रश्मिका मंडप पर चलते हुए नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने लाइट ऑरेंज कलर की साड़ी पहन रखी है. इस लुक के साथ रश्मिका ने काफी ज्यादा ज्वेलरी कैरी की हुई है.

दिल छूने वाला लिखा कैप्शन

एक्टर विजय ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘एक दिन मुझे उनकी बहुत याद आई. इतनी याद आई कि मुझे लगा कि अगर वो आसपास होतीं तो मेरा दिन बेहतर होता. अगर वो मेरे सामने बैठी होतीं तो खाना ज्यादा अच्छा लगता. अगर वो मेरे साथ वर्कआउट करतीं तो वर्कआउट ज्यादा मजेदार और कम सजा जैसा लगता. जैसे मुझे उनकी जरूरत है- बस ऐसे फील करने के लिए वह मेरा घर हैं, चाहें मैं कहीं भी रहूं. इसलिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना दिया. 26.02.2026’ इस पोस्ट ने न केवल सेल्बस बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया हैं. हर कोई इस पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं.

4 मार्च को होगा रिसेप्शन

बता दें कि रश्मिका और विजय ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है. 26 फरवरी को पहले दोनों ने सुबह तेलुगु रीति रिवाज से शादी की और शाम को कोडवा रीति रिवाज से की. शादी से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फंक्शन और इवेंट की तस्वीरें शेयर की. जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया और दिल खोलकर प्यार लुटाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदयपुर में शादी के बाद दोनों हैदराबाद में 4 मार्च को रिसेप्शन देंगे, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे और दोस्त शामिल होंगे 

 

रश्मिका मंदाना एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्हें “नेशनल क्रश ऑफ इंडिया” और ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली के रूप में जाना जाता है। कर्नाटक में जन्मीं रश्मिका ने कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से शुरुआत की और अब साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह अपनी क्यूट स्माइल और अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
रश्मिका मंदाना के जीवन और फ़िल्मी करियर पर एक  नजर : 
  • जन्म: 5 अप्रैल 1996, विराजपेट (कूर्ग, कर्नाटक)।
  • करियर की शुरुआत: 2016 की फिल्म ‘किरिक पार्टी’।
  • लोकप्रिय फिल्में: ‘पुष्पा’, ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर कॉमरेड’, ‘एनिमल’, ‘गुडबाय’।
  • शिक्षा: पत्रकारिता, मनोविज्ञान और अंग्रेजी में स्नातक।
  • नेटवर्थ: लगभग ₹66 करोड़, जो ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से आता है। 
  • लोकप्रियता: सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं।
  • जीवनशैली: उन्हें कूर्ग (Coorg) में अपने घर पर प्रकृति के बीच रहना पसंद है।
  • फैशन और फिटनेस: वह अपनी नेचुरल ब्यूटी और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, साथ ही फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं।
  • करियर: उन्होंने बहुत कम समय में ही साउथ इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में अपनी जगह बना ली है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *