Oplus_16908288

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है।

UPSC सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्‍ट जारी : प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है। मेरिट लिस्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट पर http://upsc.gov.in/  देख सकते है।

Source : Times of India
Source: Times of India

UPSC सिविल सर्विस का फइनल रिजल्‍ट जारी:

रैंक 1 – यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं।  शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे। वो प्रयागराज के मामा भांजा तलाब नैनी की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम देवेंद्र दुबे है।

रैंक 2 – AIR 2 पर हर्षिता गोयल रही हैं। हर्षिता मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया। यहीं वो बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं। हर्षिता थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए अहमदाबाद के बीलीफ फाउंडेशन के साथ काम कर चुकी हैं।

रैंक 3 – अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था।

रैंक 4 – गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त मार्गी ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।

रैंक 5 – कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री रखने वाले और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश गर्ग को वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान मिला है।

रैंक 6 – कोमल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 97% मार्क्स हासिल कर जिले में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने IIT रुड़की से B.Tech. किया है।

रैंक 7 – आयुषी ने UPSC 2023 में 97वीं और 2022 में 188वीं रैंक हासिल की थी। इनका जन्‍म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ है। मां और पिता दोनों LIC में काम करते थे। 10 साल की उम्र में, जब वे 5वीं क्लास में थीं उनके पिता का निधन हो गया था। IIT की प्रिपरेशन के लिए वो दिल्ली आ गईं। यहां मैकेंजी एंड कंपनी में काम किया। 2022 में जॉब क्विट करके UPSC CSE प्रिपरेशन शुरू की।

रैंक 8 – राज कृष्ण झा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग नेपाल के जापा डिस्ट्रिक्ट से हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई के बाद मोतीलाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। फिर साल 2018 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम जॉइन किया। अभी कोल्हापुर में कार्यरत थे।

रैंक 9 – आदित्य हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने NIT इलाहाबद से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech. किया है। UPSC में एंथ्रोपॉलॉजी को मेन्स का ऑप्शनल सब्जेक्ट रखा था।

रैंक 10 – मयंक यूपी के कन्नोज से हैं। मयंक ने अपने पहले अटेम्‍प्‍ट में 337 रैंक हासिल की थी। इस बार अपने दूसरे अटेम्‍प्‍ट में उन्‍हें 10वीं रैंक मिली है। इससे पहले उनका चयन UP PCS के तहत DSP के पद पर हुआ था। उनके पिता कलेक्टरेट में प्रधान सहायक हैं।

टॉप 25 कैंडिडेट्स में 11 महिलाएं और 14 पुरुष

 

UPSC टॉपर्स की टॉप 5 लिस्‍ट में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं। UPSC ने कहा कि टॉपर्स ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली यूनिवर्सिटी और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, ह्यूमेनिटीज, विज्ञान, कॉमर्स, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्ट में ग्रेजुएशन किया है।

 

5.8 लाख कैंडिडेट्स ने दी UPSC 2025 परीक्षा

 

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।

कुल 14,627 उम्मीदवार लिखित (मुख्य) परीक्षा के लिए योग्य पाए गए जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार इंटरव्यू के चुने गए। इनमें से 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग ने अनुशंसित किया है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *